Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- श्रीलंका vs अफगानिस्तान
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: टेस्ट के इतिहास में श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीम पहली बार एक दूसरे से भिड़ने को तैयार है। दोनों ही टीमों के बीच कोलंबो के मैदान में यह मुकाबला खेला जाने वाला है। इस मुकाबले के लिए टॉस कर दिया गया है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका और अफगानिस्तान दोनों की कोशिश टेस्ट मैच को जीतकर खुद को बेहतर स्थिति में पहुंचाने की होगी।
अफगानिस्तान की टीम से मिलेगी कड़ी टक्कर
अफगानिस्तान की टीम ने पिछले कुछ समय में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने का काम किया है। अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाजों ने बड़ी टीमों के खिलाफ भी जोरदार प्रदर्शन करने में कामयाबी हासिल की है। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान को अपने स्टार खिलाड़ी की कमी जरूर खल सकती है। अफगानिस्तान की तरफ से राशिद खान इस मुकाबले में हिस्सा लेते हुए नजर नहीं आएंगे।

श्रीलंका दिखाएगी दम
दूसरी तरफ श्रीलंका की बात करें तो श्रीलंका की टीम अपने होम ग्राउंड का फायदा उठाते हुए अफगानिस्तान को पटखनी देना चाहेगी। अफगानिस्तानकी टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसे में श्रीलंका अफगानिस्तान को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। श्रीलंका की कोशिश अफगानिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट मैच में बेस्ट प्रदर्शन देने की होगी।
चोट के कारण बाहर राशिद खान
मैच से पहले अफगानिस्तान को बड़ा झटका लगा है। अफगानिस्तान के मैच विनर खिलाड़ी राशिद खान चोट के कारण बाहर हैं। उनकी अनुपस्थिति में अन्य स्पिनरों को जिम्मा सम्भालना होगा। कप्तान शाहिदी के ऊपर भी बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। श्रीलंका की टीम में करुणारत्ने, मैथ्यूज, चांदीमल और डी सिल्वा जैसे खिलाड़ी हैं।
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन)
इब्राहिम जादरान, नूर अली जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नासिर जमाल, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), कैस अहमद, जिया-उर-रहमान, मोहम्मद सलीम सफी, नावेद जादरान, निजात मसूद।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन)
दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा (डब्ल्यू), चमिका गुणसेकरा, प्रभात जयसूर्या, विश्व फर्नांडो, असिथा फर्नांडो।












Click it and Unblock the Notifications