Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- श्रीलंका Vs अफगानिस्तान, तीसरा वनडे

Sri Lanka vs Afghanistan, 3rd ODI: अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम वनडे बुधवार, 14 फरवरी को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये रोचक मुकाबला भारतीय समयानुसार 2:30 बजे शुरू होगा। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

अफगानिस्तान प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका

श्रीलंका की नजर 3-0 से सफाया करने पर
पहले दो मैचों में बड़ी जीत के बाद श्रीलंका की नजर 3-0 से सफाया करने पर होगी, जो यहां से काफी संभव लग रहा है। दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम किसी भी कीमत पर हार के सिलसिले को खत्म करना चाहेगी।

sri lanka

पल्लेकेले में रहेगा स्पिनरों का दबदबा
पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच काफी हद तक एक बैलैंस्ड पिच है। नई गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है और बल्लेबाज लाइन के पार हिट कर सकते हैं। बुधवार को स्पिनरों का दबदबा देखने को मिल सकता है।

श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
श्रीलंका और अफगानिस्तान 50 ओवर के फॉर्मेट में 14 मौकों पर एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं। लंकाई पक्ष नौ बार विजयी हुआ है, जबकि अफगानिस्तान ने उनमें से चार मैच जीते हैं, जिनमें से एक का कोई नतीजा नहीं निकला।

अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका फुल स्क्वाड
अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), गुलबदीन नायब, कैस अहमद, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक, रियाज हसन, नवीद जादरान।

ये भी पढ़ें- 'मैं घबराया हुआ था...,' ध्रुव जुरेल ने बताया कैसे मिली टीम बस में जगह, Video में प्लानिंग का किया खुलासा

श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, शेवोन डैनियल, चमिका करुणारत्ने, अकिला धनंजय , सहान अराचिगे, डुनिथ वेललेज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+