Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta, आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: साउथ अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। सीरीज का दूसरा मुकाबला हारने के बाद भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो का बन गया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों से फैंस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
रीजा हेंड्रिक्स पर होगी नजरें: दूसरी तरफ सीरीज में बढ़त बना चुकी साउथ अफ्रीका की कोशिश भारत के खिलाफ इस मुकाबले में जीत की लय को बरकरार रखने की होगी। दूसरे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स जबरदस्त फॉर्म में नजर आए थे। रीजा हेंड्रिक्स के बल्ले से तीसरे मैच में भी बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।

बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम: दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजी यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल का बल्ला खामोश रहा था। ऐसे में इन दोनों ही खिलाड़ियों से तीसरे टी-20 मुकाबले में बेहतर शुरुआत की उम्मीद होगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह ने दूसरे टी-20 मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली थी। जबकि युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा मिले मौके का फायदा नहीं उठा सके थे। वहीं जितेश शर्मा का बल्ला भी शांति रहा था।
ऐसे देख सकेंगे लाइव: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस मुकाबले को फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार की ऐप और वेबसाइट पर होगी। मोबाइल पर इस ऐप के जरिए फैंस फ्री में मैच का मजा उठा सकते हैं।
भारत की प्लेइंग इलेवन: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, डोनोवन फेरेरा, एंडिले फेहलुकवायो, नंदरे बर्गर, लिजाद विलियम्स, तबरेज शम्सी, केशव महराज।
टी-20 सीरीज के लिए भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और दीपक चाहर।
टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: ऐडन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जके, जेराल्ड कोएत्जी, नांद्रे बेर्गर, डोनोवन फरेरा, केशव महाराज, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, एंडिले फेलुकवायो, तबरेज शम्सी और लिजाड विलियम्स।












Click it and Unblock the Notifications