Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta, SA vs IND, 3rd ODI: केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम इंडिया आज, 21 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज एक-एक जीत के साथ बराबरी पर है।
दोनों टीमों के बीच टॉस हो चुका है। भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, संजू सैमसन, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, मुकेश कुमार।
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी ज़ोरज़ी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लिजाड विलियम्स, ब्यूरन हेंड्रिक्स
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की वेदर रिपोर्ट
पार्ल में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है, यहां तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। निर्णायक मुकाबले को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। उम्मीद है कि स्टेडियम में दर्शकों को बिना किसी रुकावट के हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की पिच रिपोर्ट
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच पार्ल के बोलैंड पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। बोलैंड पार्क का विकेट बल्लेबाजों के लिए सपोर्टिव है। यहां पहली पारी में औसत स्कोर 250 है। पिच स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों को बराबर मददगार है। हालांकि, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों की तुलना में अधिक जीत हासिल की है।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फुल स्क्वाड
भारतीय टीम: ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल, रजत पाटीदार, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप।
दक्षिण अफ्रीका टीम: रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी ज़ोरज़ी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लिज़ाद विलियम्स, ब्यूरन हेंड्रिक्स, तबरेज़ शम्सी, काइल वेरिन, ओटनील बार्टमैन, मिहलाली मपोंगवाना, एंडिले फेहलुकवायो।












Click it and Unblock the Notifications