Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता, भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों की कोशिश जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करने की होगी। वनडे से पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज एक-एक की बराबरी पर आकर समाप्त हो गई थी। भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में टीम की कप्तानी केएल राहुल संभाल रहे हैं।
टीम में युवाओं की फौज: केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम युवाओं के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर आई है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ियों के पास अपना दमखम दिखाने का भरपूर मौका होगा। दूसरी तरफ केएल राहुल भी अपनी कप्तानी में टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।

यहां देख सकते हैं लाइव मैच: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे मुकाबले को फैंस फ्री में देख सकते हैं। वनडे सीरीज का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट नेटवर्क के पास है। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चानलों पर भारत और साउथ अफ्रीका मैच को लाइव देखा जा सकता है। स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी पर मैच का प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फैंस फ्री में मैच का आनंद उठा सकते हैं। मोबाइल यूजर्स के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इस सीरीज को फ्री में स्ट्रीमिंग करने का फैसला किया है।
दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी कमजोर: साउथ अफ्रीका की टीम में कगिसो रबाडा और एनरिक नॉखिया इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के पास अपना दमखम दिखाने का भरपूर मौका होगा। भारतीय टीम मैनेजमेंट को उम्मीद होगी कि युवा खिलाड़ी साउथ अफ्रीका बॉलिंग अटैक के सामने बेहतर प्रदर्शन करने में सफल हो सकेष इन युवा खिलाड़ियों को भारतीय टीम का फ्यूचर स्टार माना जा रहा है। ऐसे में इनका रन बनाना टीम के लिए बेहद जरूरी है।
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रीज़ा हेंड्रिक्स, टोनी डी ज़ोरज़ी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, तबरेज़ शम्सी।
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।












Click it and Unblock the Notifications