Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के सेमीफाइनल मैच का टॉस कौन जीता- साउथ अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया

नSouth Africa vs Australia, 2nd Semi-Final: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का आमना-सामना होगा। ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल मैच कोलकाता में भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

टॉस जीतने के बाद टेम्बा बावुमा ने कहा कि, हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। हम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ आये हैं, जोकि बहुत मायने रखता है, यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मुकाबला है। अपनी प्रक्रियाओं पर कायम रहने की जरूरत है। टीम में एक बदलाव हुआ है, एनगिडी के स्थान पर शम्सी को शामिल किया गया है।

South Africa vs Australia

पैट कमिंस ने कहा कि, हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाह रहे थे, वे काफी हद तक एक जैसी शैली में खेलते हैं, हमारे पास काफी अनुभव है। हालांकि, कुछ खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके। लेकिन खिलाड़ी पिछले सात मैचों में काफी सकारात्मक रहे हैं। उन्होंने बताया कि, टीम में दो बदलाव किए गये हैं। स्टोइनिस और एबॉट आउट की जगह मैक्सवेल और स्टार्क को शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में किसका पलड़ा है भारी
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 109 मैचों में आमना-सामना हुआ है, लेकिन दोनों टीमों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। दक्षिण अफ्रीका ने 55 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 50 मैच जीते हैं। एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ, जबकि तीन टाई में समाप्त हुए हैं।

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया फुल स्क्वाड
ऑस्ट्रेलिया टीम:
ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, पैट कमिंस (कप्तान), एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन।

ये भी पढ़ें- SA vs AUS Dream11: ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका मैच के लिए ये है बेस्ट ड्रीम 11 टीम, इन्हें बनाएं कप्तान-उपकप्तान

दक्षिण अफ्रीका टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, लिज़ाद विलियम्स, रीजा हेंड्रिक्स, तबरेज़ शम्सी, मार्को जानसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+