Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान Vs श्रीलंका, दूसरा मैच
Pakistan Women vs Sri Lanka Women, 2nd Match: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज, 3 अक्टूबर को टूर्नामेंट का दूसरा मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला पाकिस्तान महिला और श्रीलंका महिला के बीच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। पाकिस्तान महिला टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है।
पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन): मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, निदा डार, आलिया रियाज, ओमैमा सोहेल, फातिमा सना (कप्तान), तुबा हसन, नाशरा संधू, डायना बेग, सादिया इकबाल।

श्रीलंका महिला (प्लेइंग) XI): विश्मी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), नीलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, सचिनी निसानसाला, उदेशिका प्रबोधनी।
पाकिस्तान को कम स्कोर पर रोकना चाहेगी श्रीलंका
चमारी अथापथु ने टॉस के बाद कहा कि, 'आज का दिन नया है और हमारे सामने नया खेल है। अगर हम टॉस जीतते, तो हम पहले गेंदबाजी करते। हम पिछले कुछ महीनों में अच्छा क्रिकेट खेल रहे थे और हम इसे जारी रखना चाहते हैं। हम उन्हें कम स्कोर पर रोकना चाहते हैं।
टॉस जीतकर क्या बोलीं पाकिस्तान की कप्तान?
पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान फातिमा सना ने कहा कि, हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे, यहां अधिकतम स्कोर बनाना चाहेंगे। पिछले मैच में पिच थोड़ी धीमी थी, हम अधिकतम स्कोर बनाना चाहते हैं क्योंकि हम जानते हैं कि श्रीलंका एक मजबूत टीम है। थोड़ा नर्वस लेकिन बहुत उत्साहित।
श्रीलंका महिला टीम: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), नीलाक्षी डी सिल्वा, सुगंडिका कुमारी, इनोका राणावीरा, हासिनी परेरा, सचिनी निसानसाला, उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसुरिया, अमा कंचना, इनोशी प्रियदर्शनी, शशिनी गिम्हानी।
ये भी पढ़िए- KBC में अमिताभ बच्चन ने पूछा सुनील गावस्कर से जुड़ा 6.4 लाख रुपए का सवाल, क्या आपको पता है जवाब?
पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, सिद्रा अमीन, निदा डार, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, तुबा हसन, सदफ शमास, नशरा संधू, डायना बेग, इरम जावेद, ओमैमा सोहेल, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब।












Click it and Unblock the Notifications