Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs नीदरलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम कई सवालों के घेरे में है। एशिया कप में बुरी तरह से शिकस्त पाने के बाद से ही पाकिस्तान की टीम और उनके खिलाड़ियों के प्रदर्शन की आलोचना हो रही है। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम भारत में काफी दबाव में होगी। इस लिहाज से पाकिस्तान के लिए नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल करना बेहद जरूरी है।
नीदरलैंड को कभी नहीं मिली है जीत: वनडे मैचों के इतिहास की बात करें तो पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच अब तक छह मैच हुए हैं। इन सभी मैच में पाकिस्तान ने एक तरफा जीत हासिल की है। पाकिस्तान के पिछले प्रदर्शन को देखते हुए नीदरलैंड को उन्हें हराना काफी मुश्किल दिखई पड़ रहा है। पाकिस्तान की टीम को वर्ल्ड कप से पहले अपने दोनों ही वॉर्म अप मैच में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

बाबर-शाहीन से उम्मीदें: पाकिस्तान की टीम के लिए अच्छी बात है कि कप्तान बाबर आजम फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया खिलाफ 90 रन बनाने के बाद बाबर आजम के बल्ले से वर्ल्ड कप में और कई बड़ी पारियां निकलने की उम्मीद है। बाबर आजम के अलावा साउद शकील और इफ्तिखार अहमद यह दोनों भी बल्ले से रन बनाने में सफल रहे हैं। वहीं गेंद के साथ शाहिन शाह अफरीदी पाकिस्तान के सबसे बड़ी ताकत माने जा रहे हैं।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): इमाम-उल-हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।
नीदरलैंड (प्लेइंग इलेवन): विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडाड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, साकिब जुल्फिकार, लोगन वान बीक, रूलोफ वान डेर मर्वे, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकेरेन।
नीदरलैंड की टीम : स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओडोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरू, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रोलोफ वान डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रेयान क्लेन, वेस्ली बारेसी, साकिब जुल्फिकार, शारिज अहमद और साइब्रांड एंजेलब्रेक्ट।
पाकिस्तान की टीम : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम उल -हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसमा मीर, हैरिस राऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।












Click it and Unblock the Notifications