Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता, न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 मैच थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। जिसके लिए पहला मुकाबला 27 दिसंबर यानी कि मंगलवार को खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों की कोशिश सीरीज का आगाज जीत के साथ करने की होगी।
बांग्लादेश की नजरें वापसी पर: टी-20 से पहले बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों का वनडे सीरीज भी खेला गया था। वनडे सीरीज को न्यूजीलैंड की टीम ने अपने नाम किया। वनडे सीरीज जीतने के बाद न्यूजीलैंड की कोशिश बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी जीत दर्ज करने की होगी। दूसरी तरफ बांग्लादेश न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में वापसी करना चाहेगी।

न्यूजीलैंड को नहीं मिली है हार: अपने घर पर न्यूजीलैंड की टीम अपने घर पर अब तक बांग्लादेश के खिलाफ एक भी टी-20 मैच नहीं हारी है। ऐसे में न्यूजीलैंड की कोशिश अपने इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने की होगी। वहीं बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार उनकी सरजमीं पर जीत हासिल करना चाहेगी। बांग्लादेश ने तीसरे वनडे मुकाबले में अपना दमखम दिखाया था और 9 विकेट से मैच जीता। ऐसे में वह इस फॉर्म के साथ टी-20 सीरीज का आगाज भी करना चाहेगी।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सेफर्ट (डब्ल्यू), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (सी), एडम मिल्ने, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, बेन सियर्स।
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: सौम्या सरकार, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), रोनी तालुकदार, तौहीद हृदयोय, अफीफ हुसैन, महेदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन।












Click it and Unblock the Notifications