Aaj ke match ka toss kaun jeeta, आज के मैच का टॉस कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड
Aaj ke match ka toss kaun jeeta: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी। दूसरे मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया टीम का पलड़ा दिखाई पड़ रहा था। अपने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सामने अपना असर छोड़ने में नाकाम रहे थे।
हाई स्कोरिंग हो सकता है मुकाबला
ऑकलैंड के इडेन पार्क में एक बार फिर चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों के पास ही ताबड़तोड़ बल्लेबाज मौजूद हैं। जो इस मुकाबले के दौरान टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं।

ऐसा रहा है रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड की टीम सीरीज का पहला मुकाबला गंवाने के बाद दूसरे मैच में वापसी करना चाहेगी। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत के सिलसिले को आगे बरकरार रखना चाहेगी। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक 17 टी-20 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 11 और न्यूजीलैंड ने 6 मैच जीते हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी
साल 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन भी किया जाना है। टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भी ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह सीरीज काफी अहम माना जा रहा है। इस सीरीज के जरिए दोनों ही देश अपनी तैयारी को और पुख्ता करने की कोशिश करेगी।
ऐसे देख सकते हैं लाइव
भारत में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मैच का सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा। हालांकि, अमेज़न प्राइम वीडियो लाइव स्ट्रीमिंग (भारतीय समयानुसार सुबह 11:40 बजे) मैच को लाइव देखा जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित XI
ऑस्ट्रेलिया (संभावित XI): ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।
न्यूजीलैंड की संभावित XI
न्यूजीलैंड (संभावित XI): फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।












Click it and Unblock the Notifications