Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- नीदरलैंड vs अफगानिस्तान

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta, AFG vs NED: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 34वें मैच में नीदरलैंड्स का मुकाबला अफगानिस्तान से है। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पेचीदा पिच पर अफगानिस्तान न केवल डच के खिलाफ दो अंक हासिल करना चाहेगा, बल्कि बड़ी जीत हासिल करना और नेट रन में सुधार करना भी चाहेगा। दोनों टीमें अभी भी सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ में हैं। नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

टॉस जीतने के बाद कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स
टॉस जीतने के बाद कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि, हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है। उम्मीद है कि रन बनाएंगे और लक्ष्य का बचाव करेंगे। हमने एक बदलाव किया है। हमने इस बारे में बात की है, हमारे शीर्ष क्रम को और अधिक रन बनाने की जरूरत है। हमने बरैसी को शामिल किया है, जबकि विक्रमजीत बाहर हो गए हैं। हम अभी भी सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हमें काफी अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी।

Netherlands Team

टॉस के बाद हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि, हम बल्लेबाजी करना चाहते थे, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें 100 ओवर अच्छी क्रिकेट खेलने की जरूरत है। हम अच्छा क्रिकेट खेलने की कोशिश कर रहे हैं। हम चार स्पिनरों के साथ जा रहे हैं। नवीन की जगह नूर अहमद मैदान में हैं। हर कोई हमारे लिए प्रार्थना कर रहा है। हम इसके लिए खुश हैं।

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।

नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): वेस्ले बैरेसी, मैक्स ओ'डॉउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, साकिब जुल्फिकार, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

नीदरलैंड और अफगानिस्तान हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
नीदरलैंड और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल नौ वनडे मैच खेले गए हैं। अफगानिस्तान सात जीत के साथ आगे चल रहा है, जबकि नीदरलैंड दो मौकों पर विजयी हुआ है। इस आंकड़े के अनुसार, अफगानिस्तान मजबूत स्थिति में है, लेकिन ये वर्ल्ड कप है और यहां परिस्थितियां एकदम अलग हैं।

नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान फुल स्क्वाड
नीदरलैंड की पूरी टीम: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ'डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब जुल्फिकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।

अफगानिस्तान की पूरी टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान। नवीन उल हक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+