Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई vs विदर्भ, फाइनल
Ranji Trophy 2023-24: रणजी ट्रॉफी 2023-24 का फाइनल मैच मुंबई और विदर्भ के बीच खेला जाएगा। लेटेस्ट आधिकारिक जानकारी के अनुसार, फाइनल 10 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विदर्भ अपना तीसरा रणजी ट्रॉफी खिताब हासिल करने के लिए उत्सुक होगा। मुंबई के पास भी 42वां खिताब जीतने का मौका है। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 से खेला जाएगा। विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है।
मुंबई (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, भूपेन लालवानी, मुशीर खान, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, शार्दुल ठाकुर, तनुष कोटियन, धवल कुलकर्णी, तुषार देशपांडे।

विदर्भ (प्लेइंग इलेवन): अथर्व तायडे, ध्रुव शौरी, अमन मोखड़े, करुण नायर, यश राठौड़, अक्षय वाडकर (विकेटकीपर/कप्तान), हर्ष दुबे, आदित्य ठाकरे, आदित्य सरवटे, यश ठाकुर, उमेश यादव।
सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश पर 62 रनों की जीत हासिल करने के बाद विदर्भ रणजी ट्रॉफी के फाइनल फेज में पहुंच गया। मुंबई ने तमिलनाडु को हराकर फाइनल मैच के लिए क्वालीफाई किया। गौरतलब है कि मुंबई की टीम में अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ जैसे मशहूर खिलाड़ी हैं।
रणजी ट्रॉफी 2023-24 का फाइनल कहाँ होगा?
आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, मुंबई और विदर्भ के बीच रणजी ट्रॉफी 2023-24 का फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
रणजी ट्रॉफी 2023-24 फाइनल का लाइव मैच कहां देखें
भारत में दर्शक निर्धारित तिथियों पर स्पोर्ट्स18 खेल चैनल पर रणजी ट्रॉफी 2023-24 फाइनल का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा मुंबई बनाम विदर्भ रणजी ट्रॉफी 2023-24 फाइनल को JioCinema ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
मुंबई टीम: पृथ्वी शॉ, भूपेन लालवानी, मुशीर खान, मोहित अवस्थी, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, शार्दुल ठाकुर, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, सिल्वेस्टर डीसूजा, सुवेद पारकर, अमोघ भटकल , प्रसाद पवार, सूर्यांश शेडगे, अथर्व अंकोलेकर, शिवम दुबे, जय गोकुल बिस्टा, रॉयस्टन डायस, धवल कुलकर्णी।
विदर्भ टीम: अथर्व तायडे, ध्रुव शोरे, अमन मोखड़े, करुण नायर, यश राठौड़, अक्षय वाडकर (विकेटकीपर/कप्तान), आदित्य सरवटे, अक्षय वखारे, यश ठाकुर, उमेश यादव, आदित्य ठाकरे, फैज़ फज़ल, संजय रघुनाथ, रजनीश गुरबानी, ललित एम यादव, सिद्धेश वाथ, दर्शन नालकंडे, मोहित काले, हर्ष दुबे, जितेश शर्मा, शुभम दुबे।












Click it and Unblock the Notifications