Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 18 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पंजाब vs मुंबई

Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 18 April: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले में पंजाब के कप्तान सैम कर्रन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों के लिए ही इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है।

एक जैसा मुंबई-पंजाब का हाल

प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम 6 में से सिर्फ दो मैच जीतने में कामयाब रही है। नेगेटिव रनरेट के चलते वह आठवें स्थान पर मौजूद है। वहीं पंजाब किंग्स की हालत भी कुछ ऐसी ही है। पंजाब किंग्स को भी इस सीजन खेले गए 6 में से सिर्फ दो मैचों में ही जीत मिली है। पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर विराजमान है।

Aaj ke Match ka toss Kaun 1

ऐसा रहा है रिकॉर्ड

दोनों ही टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने अब तक आईपीएल में 31 मुकाबले खेले हैं। जिसमें पंजाब किंग्स ने 15 और मुंबई ने 16 मैच जीतने में कामयाबी हासिल की है। मुंबई के खिलाफ पंजाब का हाईएस्ट स्कोर 230 रहा है। जबकि पंजाब की टीम मुंबई के खिलाफ 223 रन बनाने में सफल रही है।

हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद

आईपीएल 2024 में कई हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल चुके हैं। ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच भी होने वाला यह मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है। हालांकि, मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के लिए फायदेमंद रही है। यहां गेंद को उछाल ज्यादा मिलता है। ऐसे में बल्लेबाजों के लिए यहां रन बनाना मुश्किल होता है। नई गेंद के साथ तेज गेंदबाज इस मुकाबले में अपनी छाप छोड़ने का काम कर सकते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स : रिली रूसो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+