Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs श्रीलंका
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta, IND vs SL: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के 33वें मैच में भारत (IND) का श्रीलंका (SL) से हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने के लिए तैयार हो जाइए। आमने-सामने के मुकाबलों में भारत का श्रीलंका पर पलड़ा भारी है। दोनों के बीच एशिया कप के फाइनल में मुकाबला हुआ था, जहां भारत ने 10 विकेट की शानदार जीत के साथ खिताब अपने नाम किया था। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।
कुसल मेंडिस ने बताया पहले गेंदबाजी का कारण
टॉस जीतने के बाद कुसल मेंडिस ने कहा कि, हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि दूसरी पारी में पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होगी। पिछले कुछ मैचों में सभी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। आशा है वे आज भी ऐसा ही करेंगे। टीम में एक बदलाव किया गया है। डीडीएस की जगह हेमंथा खेल रहे हैं।

घरेलू मैदान पर भारतीय कप्तान के रूप में रोहित शर्मा का पहला मैच
रोहित शर्मा ने टॉस के बाद क्या कहा रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा कि हम भी पहले बल्लेबाजी करते। बल्लेबाजी के लिए ये पिच अच्छी है। जाहिर तौर पर शुरुआत में कुछ मदद मिलेगी, लेकिन रोशनी में हमारे तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलेगी। घरेलू मैदान पर टीम का नेतृत्व करना सम्मान की बात है। (घरेलू मैदान पर भारतीय कप्तान के रूप में पहला मैच)। हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने प्रदर्शन से प्रभावित न हों। पिछले मैच की तरह वही टीम है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।
भारत बनाम श्रीलंका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका ने अब तक कुल 167 मैच खेले हैं और भारत ने कुल मिलाकर 98 जीत के साथ दबदबा बनाया है, श्रीलंका ने 57 जीत दर्ज की हैं। इसके अलावा 11 मैच बिना नतीजे के खत्म हुए, और एक बराबरी पर समाप्त हुआ है। एशिया कप के बाद दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
भारत-श्रीलंका फुल स्क्वाड
श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, दुशान हेमंथा, कुसल परेरा।
भारत टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन।












Click it and Unblock the Notifications