Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता - भारत vs न्यूजीलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबले का टॉस किया जा चुका है। तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कीवी टीम पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम के पास खुद को क्लीन स्वीप से बचाने की चुनौती होगी।
वानखेड़े स्टेडियम में शानदार रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम का वानखेड़े स्टेडियम में शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है, पिछले 12 सालों से टीम टेस्ट मैचों में अपराजित रही है। घरेलू मैदान पर जीत का यह सिलसिला खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में भारत के दबदबे को बताता है। इस उपलब्धि को और भी बड़ा बनाने वाली बात यह है कि इस मैदान पर उनका आखिरी टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ था। जहां भारत ने जीत हासिल की थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली थी जीत
दिसंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भारत ने 372 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। इस जीत ने वानखेड़े स्टेडियम में भारत की मजबूत रिकॉर्ड को बताया। यह हार न्यूजीलैंड की अपने क्रिकेट इतिहास की सबसे अपमानजनक हार में से एक थी। भारतीय टीम एक बार फिर इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी।
आखिरी बार इंग्लैंड से मिली थी हार
वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया को आखिरी बार 2012 के नवंबर में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जब इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था। इसके बाद से यहां खेले गए तीन मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। भारत ने इन तीनों मुकाबलों में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को मात दी है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के।












Click it and Unblock the Notifications