Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड, 4th T20I

India vs England 4th T20I: भारत (IND) पांच मैचों की सीरीज के चौथे टी20I में इंग्लैंड (ENG) से भिड़ेगा। यह मैच आज, 31 जनवरी को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना है।

टॉस के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, 'बस यही है कि यहां आकर अच्छा क्रिकेट खेलें, और बेसिक्स पर ध्यान दें। राजकोट वाला मैच हम पीछे छोड़ चुके हैं। उम्मीद है कि इस क्राउड के लिए एक अच्छा और एंटरटेनिंग शो देंगे। थोड़ा सूखा विकेट है, तो रन बनाकर उसे डिफेंड करना होगा। अर्शदीप शमी की जगह टीम में आए हैं, रिंकु सिंह जुरेल की जगह हैं और शिवम दूबे, वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में आए हैं।

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद

टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में जीत दर्ज करके पांच मैचों की सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा भारत ने पहले दो मैच जीतकर सीरीज की शानदार शुरुआत की है। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की अगुआई वाली टीम की गेंदबाजी यूनिट ने अब तक तीनों मैचों में मेहमान टीम को परेशान किया है।

हालांकि, बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर दिखी और यही कारण है कि भारत ने गुजरात के राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में तीसरा मैच गंवा दिया। भारत इस मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगा।

पिछले मैच की लय को बरकरार रखना चाहेगा इंग्लैंड
दूसरी ओर, इंग्लैंड पिछले मैच की लय को इस मैच में भी बरकरार रखना चाहेगा और एक और दमदार प्रदर्शन करेगा। जोस बटलर की अगुआई वाली टीम सीरीज में बराबरी हासिल करने और इसे आखिरी मैच तक ले जाने के लिए बेताब होगी। दोनों टीमें एक अहम मुकाबले के लिए तैयार हैं, वहीं प्रशंसक पुणे में एक और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं।

इंग्लैंड टीम: फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, ब्रायडन कारसे, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, रेहान अहमद।

भारत टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, ध्रुव जुरेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+