Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta, आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs बांग्लादेश
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी 20 सीरीज की शुरुआत हो गई है। इस सीरीज का पहला मैच 06 अक्टूबर, रविवार को खेला जा रहा है। पहला मैच ग्वालियर के नए माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी करने वाला यह पहला स्टेडियम होगा। टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत की कोशिश टी-20 में धमाकेदार प्रदर्शन करने की होगी।
पिच से किसे मिलेगा फायदा
दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने 2-0 की बढ़त के साथ जीत हासिल की थी। अब दोनों टीमें खेल के छोटे फॉर्मेट में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। लाल मिट्टी वाली न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर बल्ले और गेंद के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। सतह पर उछाल और गति के कारण शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों को फ़ायदा मिलने की उम्मीद है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाज़ों के लिए रन बनाना आसान हो जाएगा।

जानें कैसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव टी 20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे हैं। भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में जीत की लय को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी। भारत और बांग्लादेश टीम टी20 में अब तक 14 बार भीड़ चुकी है। जिसमें 13 मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। जबकि बांग्लादेश को सिर्फ एक जीत नसीब हुई है। ऐसे में इस मुकाबले में एक बार फिर भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिल सकता है।
ऐसे देख सकेंगे लाइव
भारत-बांग्लादेश टी20 सीरीज को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर होगी। वहीं, अगर आप ओटीटी के जरिए मुकाबला देखना चाहते हैं तो आपको जियो सिनेमा एप डाउनोड करना होगा. जियो सिनेमा पर आप मैच का मजा फ्री में उठा पाएंगे। इसके लिए आपको कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। फैंस आसानी से फोन में मुकाबले को लाइव देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications