Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड
India vs New Zealand, 21st Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 21वें मैच में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें 22 अक्टूबर को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस टूर्नामेंट में अब तक चार जीत के साथ दोनों टीमें अजेय रही हैं। ऐसे में फैंस को एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
टॉस के बाद क्या बोले टॉम लैथम
टॉम लैथम ने टॉस हारने के बाद कहा कि, हमने भी पहले गेंदबाजी का फैसला लेते। सतह अच्छी दिख रही है और हम जानते हैं कि ओस आएगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि हम जो भी करें, हमें अच्छा करना होगा। हमें तेज गेंदबाजी जारी रखनी होगी।' हम एक नई जमीन और नई परिस्थितियों में हैं इसलिए हमें जितनी जल्दी हो सके इन परिस्थितियों से तालमेल बिठाने की जरूरत है।
रोहित शर्मा ने बताया पहले गेंदबाजी करने का कारण
टॉस जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, हम पहले गेंदबाजी करेंगे। क्योंकि कल जब हम यहां ट्रेनिंग ले रहे थे तब महसूस किया कि थोड़ी ओस आ रही है। अच्छी पिच लग रही है, हम लक्ष्य का पीछा करने के लिए खुद को तैयार कर लेंगे। यह एक ऐसी जगह है जहां हर कोई आना और खेलना चाहता है, खूबसूरत मौसम और अच्छा स्टेडियम है। हार्दिक और शार्दुल उपलब्ध नहीं है। हमारे पास उनकी जगह पर मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच की पिच रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच मुख्य रूप से बल्लेबाजों के लिए मददगार है। तेज गेंदबाज यहां कुछ सीम और स्विंग मूवमेंट का फायदा उठा सकते हैं, जोकि बल्लेबाजों के लिए समस्या पैदा कर सकता है। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे स्पिनर्स को भी मदद मिलने की उम्मीद है। बल्लेबाजों को सेट होने में समय लग सकता है, लेकिन एक बार सेट होने के बाद चौके-छक्के भी खूब देखने को मिल सकते हैं।
भारत टीम फुल स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी।
न्यूजीलैंड टीम फुल स्क्वाड: डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, जेम्स नीशम।












Click it and Unblock the Notifications