Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- दिल्ली vs गुजरात

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: रविवार 3 मार्च को महिला आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले के लिए टॉस किया जा चुका है। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल ने अब तक इस सीजन 3 मुकाबले खेले हैं। जिनमें से दो में उसे जीत हासिल हुई है।

गुजरात को पहली जीत की तलाश

दूसरी तरफ गुजरात जायंट्स की शुरुआत इस सीजन बेहद खराब रही है। गुजरात जायंट्स ने इस सीजन में अब तक एक भी जीत हासिल नहीं किया है। शुरुआती तीनों ही मुकाबले में गुजरात की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पिछला सीजन भी गुजरात के लिए बेहद खराब गुजरा था। ऐसे में गुजरात की कोशिश दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में दो अंक हासिल करने की होगी।

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 1

दिल्ली की दमदार वापसी

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो दिल्ली को टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि टीम ने इसके बाद दमदार वापसी करते हुए लगातार दो मैच में जीत हासिल की। अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे नंबर पर स्थित है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम 4 में से तीन मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

एलिस कैप्सी पर रहेगी नजर

दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिस कैप्सी से अभी तक इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में ताबड़तोड़ अंदाज में 75 रन बनाए थे। दूसरे मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। लेकिन तीसरे मैच में शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए उन्होंने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ 46 रनों की अहम पारी खेली। ऐसे में कैप्सी से एक बार फिर से टीम को बड़े रनों की उम्मीद होगी।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11

मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), तितास साधु, राधा यादव, शिखा पांडे।

गुजरात जायंट्स प्लेइंग इलेवन

लौरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, एशले गार्डनर, वेदा कृष्णमूर्ति, दयालन हेमलता, कैथरीन ब्राइस, तनुजा कंवर, तरन्नुम पठान, मेघना सिंह, मन्नत कश्यप।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+