Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- इंग्लैंड vs श्रीलंका, पहला टेस्ट
England vs Sri Lanka, 1st Test: श्रीलंका तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर है। ये दोनों टीमें मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से एक अहम सीरीज में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट आज, 21 अगस्त को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होने वाला है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
ओली पोप को सौंपी गई टीम की कमान
इंग्लैंड अपने कप्तान बेन स्टोक्स के बिना उतरेगा और ओली पोप को टीम की कमान सौंपी गई है। इंग्लैंड और श्रीलंका ने टेस्ट क्रिकेट में 36 बार एक-दूसरे का सामना किया है। इंग्लैंड 17 जीत के साथ सबसे आगे है, जबकि श्रीलंका ने आठ मैच जीते हैं। 11 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच की पिच रिपोर्ट
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच तेज गेंदबाजों के लिए सपोर्टिव है, जिसमें अच्छी उछाल और सीम मूवमेंट है। मौसम की स्थिति तेज गेंदबाजों की मदद करेगी।
ये भी पढ़िए- क्या जय शाह बनने वाले हैं ICC के नए अध्यक्ष? जानिए कब तक करना होगा नामांकन दाखिल
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): डेनियल लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, मार्क वुड, शोएब बशीर।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, मिलन प्रियनाथ रथनायके












Click it and Unblock the Notifications