Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta, ENG vs AUS: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 36वें मैच में इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से होना है। ऑस्ट्रेलिया अभी भी सेमीफाइनल में जगह बनाने की रेस में है। दोनों टीमों के बीच ये अहम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
टॉस जीतने के बाद कप्तान जोस बटलर ने कहा कि, हम पहले गेंदबाजी करेंगे। थोड़ा मुश्किल है, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, और बेहतर होना चाहिए, हमें बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना हमेशा अच्छा होता है, खेलने के लिए बहुत कुछ होता है।

टॉस के बाद कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि, हम असल में बल्लेबाजी करना चाह रहे थे, इसलिए टॉस हारने को लेकर चिंतित नहीं हैं। हमारे शुरुआती बल्लेबाज अच्छे दिख रहे हैं, मैक्सवेल और मार्श के स्थान पर स्टोइनिस और कैम ग्रीन को शामिल किया है।
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच वनडे फॉर्मेट में 155 मैच हुए हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया को 87 मैचों में जीत मिली है तो वहीं इंग्लैंड की टीम 63 मैचों में जीत हासिल करने में सफल रही है। इसके अलावा 3 मैचों में कोई परिणामम नहीं निकल सका, जबकि 2 मैच टाई रहे। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 9 मैच हुए हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड 3 मौकों पर जीत दर्ज की है।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।












Click it and Unblock the Notifications