Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- बांग्लादेश vs श्रीलंका

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 6 नवंबर को दिल्ली अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्ड कप का 38वां मैच होने जा रहा है। बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों के लिए ही यह मुकाबला बेहद जरूरी है। बांग्लादेश के लिए यह टूर्नामेंट अब तक कुछ खास नहीं गुजरा है।

बांग्लादेश को अगर साल 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालीफाई करना है तो उस प्वॉइंट टेबल में कम से कम 8वें नंबर पर रहना होगा। ऐसे में बांग्लादेश की कोशिश श्रीलंका को हराकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को थोड़ी बेहतर करने की होगी। भारत के खिलाफ हार झेलने के बाद श्रीलंका बांग्लादेश से हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी। श्रीलंकाई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गए थे।

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 1

भारत के सामने श्रीलंका की टीम महज 55 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। जिसके बाद श्रीलंका का भी लगभग वर्ल्ड कप के टॉप फोर में पहुंचना नामुमकिन सा हो गया है। हालांकि उनकी उम्मीदें अभी भी जिंदा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलना तय है। ओस की वजह से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान हो जाएगा। जबकि गेंदबाजों के लिए दूसरी पारी में अंत के कुछ ओवर्स बेहद चुनौती पूर्ण साबित होंगे।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका।

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, लिट्टन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+