Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे
Bangladesh vs Zimbabwe, 5th T20I: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच आज, 12 मई को खेला जाएगा। मेजबान टीम ने अब तक सीरीज में मेहमानों को पूरी तरह से मात दी है और पहले चार मैच जीते हैं। 4-0 की बढ़त के साथ बांग्लादेश अंतिम टी20 मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेलने के लिए तैयार है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
बांग्लादेश 5-0 से सफाया करने और आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करेगा, जबकि जिम्बाब्वे पिछले दो मैचों में करीब आ गया है, लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सका है, ऐसे में उनकी कोशिश आज सम्मान बचाने की होगी। दोनों टीमों के बीच आज का मैच सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा।

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी, सिकंदर रज़ा (कप्तान), जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मैंडे (विकेटकीपर), सीन विलियम्स, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, फ़राज़ अकरम, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, सौम्या सरकार, तौहीद हृदोय, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शाकिब अल हसन, जेकर अली (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, मोहम्मद सैफुद्दीन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान
बांग्लादेश और जिम्बाब्वे का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बांग्लादेश और जिम्बाब्वे अब तक सबसे छोटे प्रारूप में 24 बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। बांग्लादेश 17 जीत के साथ बड़ी बढ़त बनाए हुए है, जबकि जिम्बाब्वे ने अब तक सात मैच जीते हैं।
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे पिच रिपोर्ट
ढाका की पिच धीमी और गेंदबाज़ों के अनुकूल है। इससे धीमे गेंदबाजों को टर्न और ग्रिप में मदद मिलेगी। पहली पारी में परिस्थितियाँ अधिक चुनौतीपूर्ण होंगी क्योंकि यह सुबह का खेल है और शुरुआत में कुछ स्विंग भी होगी।
ये भी पढ़ें- 'ये तो मेरा लास्ट..,' रोहित शर्मा के वायरल Video ने मचाया हड़कंप, क्या MI छोड़ने का फैसला ले चुके हैं 'हिटमैन'
जिम्बाब्वे टीम: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रज़ा (कप्तान), जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, फ़राज़ अकरम, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा, सीन विलियम्स, क्रेग एर्विन, जॉयलॉर्ड गम्बी , आइंस्ले एनडलोवु।
बांग्लादेश टीम: तंजीद हसन, सौम्या सरकार, तौहीद हृदयोय, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शाकिब अल हसन, जकर अली (विकेटकीपर), रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, तनवीर इस्लाम, महमुदुल्लाह, लिटन दास। मोहम्मद सैफुद्दीन, महेदी हसन, शोरफुल इस्लाम।












Click it and Unblock the Notifications