Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: 12 अक्टूबर यानी कि गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबला पर सबकी नजरे बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका दोनों ही टीम वर्ल्ड कप की बड़ी दावेदारों में से एक है। सेमीफाइनल में इन दोनों ही टीमों की पहुंचने की भविष्यवाणी की गई है।
दोनों टीमों के प्रदर्शन पर होगी नजर: दोनों ही टीमों के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद है। दोनों ही टीमों के लिए या दूसरा मुकाबला होगा। ऑस्ट्रेलिया को अपने पहले मैच में भारत के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रनों से मात दी थी। श्रीलंका के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप का सबसे हाईएस्ट स्कोर 428 रन बनाया था। साउथ अफ्रीका की कोशिश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी।

जानिए किसका पलड़ा है भारी: वनडे वर्ल्ड कप में दोनों ही टीमों के बीच अब तक कांटेदार मुकाबला देखा गया है। दोनों टीमों ने वनडे वर्ल्ड कप में इससे पहले छह बार एक दूसरे का आमना-सामना किया है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप में खेले गए छह मुकाबले में तीन मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम दो मैचों को जीतने में सफल रही है। जबकि इन दोनों देशों के बीच खेला गया एक मुकाबला टाइप पर आकर खत्म हो गया था। वहीं ओवरऑल हेड टू हेड की बात करें तो इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक 108 वनडे मैच खेले जा चुके हैं जिसमें आस्ट्रेलिया ने 50 और साउथ अफ्रीका में 55 मैचों में जीत दर्ज की है।
एडेन मार्करम पर रहेगी नजरें: साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी एडेन मार्करम ने वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे कम गेंद पर शतक जड़ने का काम किया था। साउथ अफ्रीका ने पिछले पांच में से आखिरी चार मैच में लगातार जीत दर्ज की है। वहीं एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। अगर टीम आज जीत जाती है तो यह उसकी लगातार पांचवीं जीत होगी। साउथ अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम एक बार फिर से बड़ा स्कोर कर सकते हैं।
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (सी), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।












Click it and Unblock the Notifications