Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया

Australia vs Pakistan: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 20 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक खेले गए तीन मैचों में से सिर्फ एक गेम जीता है। दूसरी ओर पाकिस्तान ने तीन मैचों में दो में जीत हासिल की हैं। दोनों ही टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करने की उम्मीद से मैदान पर नजर आएंगी। ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान बाबर आजम ने अपने इस फैसले को लेकर कहा कि, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच वाकई अच्छी लग रही है. हमारे कुछ अच्छे सेशन रहे हैं। हमें अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। हमें बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे। शादाब नहीं खेल रहा है। उनकी जगह पर उसामा मीर को शामिल किया गया है।

PAK vs AUS

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन- अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड

पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत स्थिति में है ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के साथ अब तक 107 वनडे मैच खेले हैं और उनमें से 69 में जीत हासिल की है। तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला और एक मैच टाई रहा, जबकि पाकिस्तान ने इनमें से 34 मैच जीते। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 3 वनडे मैचों में पाकिस्तान ने 2 और ऑस्ट्रेलिया ने 1 मैच जीता है।

पाकिस्तान फुल स्क्वाड: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, आगा सलमान, फखर जमान , उसामा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर

ऑस्ट्रेलिया फुल स्क्वाड: मिशेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, सीन एबॉट, ट्रैविस हेड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+