Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान

Aaj Ke Match Ka Toss, AUS vs AFG: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 39वें मैच में आज, 11 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया (AUS) का मुकाबला अफगानिस्तान (AFG) से होना है। दोनों टीमों के बीच ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सात में से पांच मैच जीते हैं और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। अफगानिस्तान ने सात में से चार मैच जीते हैं और रैंकिंग में छठे स्थान पर है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

टॉस के बाद पैट कमिंस ने बताया कि टीम में दो बदलाव किए गये हैं। स्टीव स्मिथ और कैमरन ग्रीन को शामिल नहीं किया गया है, उनकी जगह मैक्सवेल और मार्श को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। जिस तरह से हमरा प्रदर्शन रहा है, उससे वास्तव में खुश हैं, लगातार पांच मैच जीतना सबसे सुखद में से एक बात है। अब तक हमारे 14 खिलाड़ी खेल चुके हैं और सभी ने अच्छा खेला है, उम्मीद है कि यह सिलसिला लंबे समय तक जारी रहेगा।

australia team

टॉस जीतने के बाद हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि, हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। विकेट अब अच्छा दिख रहा है और हमें उम्मीद है कि दूसरी पारी में यह सीम और स्पिन करेगा। हमने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन आपको प्रतिद्वंद्वी और मैदान को भी देखना होगा। वह (सचिन तेंदुलकर) खेल के दिग्गज हैं, हम उन्हें देखने और उनसे सीखने के लिए उत्साहित हैं, हम उनसे सीखने की कोशिश करेंगे। टीम में फज़लहक नहीं खेल रहे हैं, जबकि नवीन खेल रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, जॉश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्ला उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक

ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क।

ये भी पढ़ें- AUS vs AFG Live: ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान के बीच कांटे की टक्कर आज, जानें दोनों की संभावित प्लेइंग-11

अफगानिस्तान की पूरी टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान। नवीन उल हक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+