Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- अफगानिस्तान vs श्रीलंका
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta, AFG vs SL: वनडे विश्व कप 2023 के 30वें मैच में 30 अक्टूबर को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अफगानिस्तान का मुकाबला श्रीलंका से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच दोपहर 2 बजे शुरू होगा। सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए श्रीलंका के लिए यह मैच जीतना जरूरी होगा। फिलहाल, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
नूर की जगह फजहलक को प्लेइंग इलेवन में मिली जगह
श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतने के बाद हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि, हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। कारण यह है कि इसके बाद ओस पड़ेगी। हम सहज महसूस कर रहे हैं, हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। अभी हम इस पर ध्यान दे रहे हैं कि हम अच्छी क्रिकेट कैसे खेलेंगे।' हमने आज नूर को आराम दिया और उनकी जगह फजलहक को लाए हैं।

टॉस के बाद क्या बोले कुसल मेंडिस
कुसल मेंडिस ने बताया कि, हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाना और बचाव करना चाहते हैं। पिछले तीन मैचों में हमने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों में अच्छा प्रदर्शन किया है और हम फिर से अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। चमीरा खेल रहे हैं और उम्मीद है कि वह अच्छा करेंगे।
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।
टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह छठा मैच होगा। विश्व कप 2023 टीम तालिका में अफगानिस्तान चार अंकों के साथ 7वें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका 4 अंकों के साथ तालिका में 5वें स्थान पर है। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेंगी।
अफगानिस्तान और श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड
अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे फॉर्मेट में अब तक कुल 11 मैच में आमना-सामना हुआ हैं। इस दौरान श्रीलंका ने 7 मैच जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान ने 3 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ।
श्रीलंका फुल स्क्वाड: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महेश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा, दिमुथ करुणारत्ने, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेललागे, दुशान हेमंथा।
अफगानिस्तान फुल स्क्वाड: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्ला उमरजई, इकराम अलीखिल (डब्ल्यू), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, रियाज हसन, अब्दुल रहमान, नजीबुल्लाह जादरान।












Click it and Unblock the Notifications