Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 9 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 9 July: भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच आज 9 जुलाई को चेन्नई के एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करे का फैसला किया है। भारत के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। सीरीज बराबरी करने के लिए भारत को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

दक्षिण अफ्रीका ने बनाई बढ़त

साउथ अफ्रीका की टीम के पास सीरीज में 1-0 की बढ़त है। पहला मैच जीतने वाली साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे मैच में बल्लेबाजी से फ्लॉप रही थी। भारत के पास इस मुकाबले को जीतने का बेहतरीन मौका था। लेकिन बारिश के कारण यह मैच पूरा नहीं किया जा सका था। ऐसे में अब तीसरे टी-20 मैच में जीत हासिल करके भारतीय महिला टीम सीरीज बराबर करना चाहेगी।

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 1

वनडे-टेस्ट में मिली थी जीत

स्मृति मंधाना की लगातार दो शतकों की बदौलत भारत ने वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की थी और क्लीन स्वीप किया था। दोनों ही देशों के बीच खेला गया इकलौता टेस्ट मैच भी भारत ने अपने नाम किया था। लेकिन टी-20 सीरीज में भारतीय टीम पिछड़ गई है। लिहाजा सीरीज ड्रॉ करने के लिए टीम को बेहतर खेल दिखाना होगा।

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दयालन हेमलता, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेट कीपर), जेमिमा रोड्रिग्स , सजाना सजीवन, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, अमनजोत कौर, आशा शोभना, पूजा वस्त्रकार, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी।

दक्षिण अफ्रीका की टीम: लौरा वोल्वार्ड (कप्तान), एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, मिके डी रिडर, सिनालो जाफ्ता, मारिजाने कैप, अयाबोंगा खाका, मसाबाटा क्लास, सुनी लुस, एलिज-मारी मार्क्स, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायोन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+