Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 4 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- बेंग्लुरु vs गुजरात

Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 4 May:रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जाने वाला है। आरसीबी के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच करो या मरो का है। गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच इससे पहले भी इस सीजन एक बार भिड़ंत हो चुकी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात को अपने होम ग्राउंड पर बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए जंग

प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमों की स्थिति की बात करें तो रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम 10 मुकाबले में 6 अंक के साथ सबसे नीचे मौजूद है। वहीं शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने 10 मैचो में आठ अंक हासिल किए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार है।

Aaj ke Match ka toss 1

जबरदस्त फॉर्म में हैं कोहली

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी इस मुकाबले में अपना दमखम दिखाना चाहेंगे। बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस सीजन कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। विराट कोहली के बल्ले से लगातार रनों की बारिश हो रही है। विराट कोहली 500 से अधिक रन बना चुके हैं और वह ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। लंबे समय तक ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली नंबर 1 पर थे। लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ ने विराट कोहली को पछाड़ते हुए नंबर एक पर कब्जा जमा लिया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, विजयकुमार विशक।

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): ऋद्धिमान साहा (डब्ल्यू), शुबमन गिल (सी), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, नूर अहमद, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+