Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 3 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई vs केकेआर

Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 3 May: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक अहम मुकाबला खेला जाना है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों के लिए ही यह मुकाबला जीतना बेहद अहम है। मुंबई इंडियंस को अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो कोलकाता के खिलाफ उसे यह मैच हर हाल में जीतना होगा।

जानिए किसका पलड़ा रहा है भारी

मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में अभी 9वें स्थान पर है। दोनों ही टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक आईपीएल में मुंबई और कोलकाता की टीम ने एक दूसरे के खिलाफ 32 मुकाबले खेले हैं। जिसमें मुंबई इंडियन का पलड़ा केकेआर के खिलाफ भारी रहा है। मुंबई ने कोलकाता के खिलाफ 23 मैच जीते हैं जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई इंडियंस को 9 मैच हराने में सफल रही है।

Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 1

हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों ही टीमों के पास कई विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं जो इस मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश कर सकते हैं। मैदान छोटा होने के कारण बल्लेबाजों के बल्ले से यहां बड़े स्कोर निकलते दिख सकते हैं। हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को पिच से स्विंग मिलने की उम्मीद है।

केकेआर की स्थिति बेहतर

कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति मुंबई इंडियंस से बेहतर है। केकेआर आईपीएल प्वॉइंट्स टेबल में 9 मैच खेलकर दूसरे स्थान पर मौजूद है। कोलकाता ने अब तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं जिनमें से 6 में टीम को जीत हासिल हुई है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 12 अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स के बाद दूसरे स्थान पर अंक तालिका में मौजूद है।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन : ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा।

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन : फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, जेराल्ड कोएत्जी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका , मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड।

कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंता चमीरा, साकि हुसैन और अल्लाह गजनफर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+