Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 3 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- बांग्लादेश vs जिम्बाब्वे
Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 3 May: जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच 3 मई यानी कि शुक्रवार से पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। बांग्लादेश में होने वाली टी-20 सीरीज पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश के पास अपनी तैयारियों को पुख्ता करने का यह शानदार मौका है। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
ऐसा रहा है रिकॉर्ड
दोनों ही टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो टी-20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बांग्लादेश का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। अब तक इस फॉर्मेट में इन दोनों ही टीमों के बीच 20 टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिनमें से 13 में बांग्लादेश में बाजी मारी है। वही सात मैचों में जिम्बाब्वे की टीम को जीत मिली है। अपने होम ग्राउंड पर बांग्लादेश के खिलाड़ी एक बार फिर से जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेंगे।

सिकंदर रजा पर रहेगी नजर
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा आईपीएल को बीच में छोड़कर बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने गए हैं। ऐसे में वह इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। जिम्बाब्वे की टीम भले ही टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में हिस्सा नहीं ले रही हो, लेकिन वह बांग्लादेश के खिलाफ अपना दमखम दिखाना चाहेगी। टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद कप्तान सिकंदर रजा ने इस पर निराशा भी जाहिर की थी।
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): जॉयलॉर्ड गम्बी (विकेटकीपर), क्रेग एर्विन, ब्रायन बेनेट, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा (कप्तान), क्लाइव मैंडे, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रयान बर्ल, ब्लेसिंग मुजाराबानी, रिचर्ड नगारवा।
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): लिट्टन दास (विकेटकीपर), तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन
बांग्लादेश टीम: लिट्टन दास (विकेटकीपर), तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, अफीफ हुसैन, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, जेकर अली, तनवीर इस्लाम, परवेज हुसैन इमोन, तन्ज़ीम हसन साकिब।
जिम्बाब्वे टीम: जॉनाथन कैंपबेल, तादिवानाशे मारुमनी, क्रेग एर्विन, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, जॉयलॉर्ड गम्बी, आइंस्ले एनडलोवु, फ़राज़ अकरम, ब्रायन बेनेट।












Click it and Unblock the Notifications