Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 29 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- केकेआर vs दिल्ली
Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 29 April: कोलकाता के ईडन गार्डन में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी कोलकाता को उनके होमग्राउंड पर मात दी थी।
दिल्ली को मिली थी जीत
दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो जेक फ्रेजर-मैकगर्क के आने के बाद से दिल्ली की टीम एक अलग ही अंदाज में दिखाई दे रही है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराने में कामयाबी हासिल की थी। दिल्ली कैपिटल्स को अगर प्लेऑफ में क्वालीफाई करना है तो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्हें इस मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा।

हाई स्कोरिंग हो सकता है मुकाबला
कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पिछले पांच मैचों में से तीन में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 261 रन बनाने के बावजूद हार गई थी। कोलकाता के ईडन गार्डन में एक बार फिर से दिल्ली और केकेआर के बीच हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है।
जेक फ्रेजर-मैकगर्क पर रहेगी नजर
दोनों ही टीमों के पास ताबड़तोड़ बल्लेबाज मौजूद हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से सुनील नरेन इस सीजन बल्ले से भी तबाही मचा रहे हैं। सुनील नरेन, फिल साल्ट के अलावा आंद्रे रसेल से भी रनों की उम्मीद होगी। दिल्ली की बात करें तो दिल्ली के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 27 गेंद में 84 रन बनाए थे।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजार्ड विलियम्स, खलील अहमद, रसिख सलाम।
कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नरेन, फिल सॉल्ट, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, मिचेल स्टार्क, बैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications