Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 28 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता - इंग्लैंड vs पाकिस्तान
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 28 May: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी-20 मुकाबले की शुरुआत थोड़ी ही देर में की जाएगी। बारिश के कारण अब तक टॉस नहीं हो सका है। दोनों ही टीम तीसरे मैच को जीतना चाहेगी। चार मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। वहीं दूसरे मैच में इंग्लैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को पटखनी दे दी थी।
दोनों टीमों की नजरें जीत पर
बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले को जीतना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की कोशिश तीसरे टी-20 मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। पाकिस्तान और इंग्लैंड दोनों ही टी-20 वर्ल्ड कप से पहले खुद को मजबूत बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इन दोनों ही टीमों के बीच पिछली बार साल 2022 में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया था।

बटलर को मिला आराम
तीसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। जोस बटलर को टी-20 वर्ल्ड कप से पहले आराम दिया गया है। इस सीरीज से पहले जोस बटलर लंबे समय तक आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते खेल रहे थे। ऐसे में लगातार क्रिकेट की वजह से उन्हें इस मुकाबले के लिए आराम दिया गया है।
पाकिस्तान की वजरें वापसी पर
पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में निराशाजनक रहा था। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और सईम अयूब का बल्ला बिल्कुल नहीं चला। वहीं कप्तान बाबर आजम भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। फखर ज़मान और इमाद वसीम ने पाकिस्तान की तरफ से बेहतर प्रदर्शन किया था। ऐसे में इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम की नजरें वापसी पर होगी।
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI: फिल साल्ट, विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोईन अली, लियम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्र आर्चर, आदिल रशीद, रीस टॉपली।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI: मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, शादाब खान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ












Click it and Unblock the Notifications