Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 24 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- दिल्ली vs लखनऊ
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 24 March: लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 में 24 मार्च यानी सोमवार को शाम 7:30 बजे विशाखापत्तनम के वाईएसआर एसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ने को तैयार है। इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाला फैसला किया है।
ऋषभ पंत पर रहेगी नजर (Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 24 March)
दिल्ली की टीम ने सभी को चौंकाते हुए आईपीएल 2025 से पहले ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया था। जिसके बाद एलएसजी ने मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत के लिए 27 करोड़ रुपये खर्च करके उन्हें आईपीएल इतिहास में अब तक का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया था। पंत अब एलएसजी की अगुआई करेंगे, वहीं लखनऊ के पूर्व कप्तान केएल राहुल अब दिल्ली में शामिल हो गए हैं।

अक्षर पटेल संभालेंगे दिल्ली की कमान
आईपीएल 2025 के लिए अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है। हाल ही में उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब जीतने वाले अभियान में टीम इंडिया के लिए दमदार प्रदर्शन किया था। दूसरी तरफ एलएसजी चोटों की चिंताओं से जूझ रहा है, खासकर उनकी गेंदबाजी विभाग में कई खिलाड़ी चोटिल हैं। गेंदबाजी में वह अपने भारतीय खिलाड़ियों पर बहुत अधिक निर्भर हैं।
डीसी बनाम एलएसजी: प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स: जैक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: करुण नायर, आशुतोष शर्मा, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नलकंडे।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: एम सिद्धार्थ, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर।












Click it and Unblock the Notifications