Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 23 march: आज के मैच का टॉस कौन जीता- चेन्नई vs मुंबई
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 23 march: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का मैच बस थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई की टीम को इस मुकाबले में अपने कप्तान हार्दिक पंड्या और अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमी खल सकती है। ये दोनों ही खिलाड़ी इस मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे।
आखिर क्यों नहीं खेलेंगे पंड्या (Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 23 march)
हार्दिक पंड्या पर पिछले सीजन के अंतिम लीग मैच में स्लो ओवर रेट के कारण एक मैच का बैन लगा था जिस कारण वह इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे। सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। सूर्यकुमार यादव की कोशिश चेन्नई के खिलाफ टीम को जीत दिलाने की होगी। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पर मुंबई के लिए इस मुकाबले में बड़े रन बनाने की जिम्मेदारी होगी।

यहां देख सकते हैं लाइव
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास चेन्नई बनाम मुंबई मुकाबले के प्रसारण के अधिकार हैं। क्रिकेट फैंस स्टार स्पोर्ट्स 1 एसडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2 एसडी, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एसडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल एसडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु एसडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ एसडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ एचडी पर मैच देख सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी (विकेटकीपर), सी आंद्रे सिद्धार्थ, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मथीशा पथिराना।
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications