Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 20 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- आयरलैंड vs स्कॉटलैंड
Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 20 May: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले आयरलैंड, नीदरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच ट्राई सीरीज खेला जा रहा है। आयरलैंड की टीम इस ट्राई सीरीज से पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी टी-20 सीरीज खेल चुकी है। आयरलैंड ने पाकिस्तान को टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में ही हारने का कारनामा किया था। वहीं आयरलैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ भी एक रन से रोमांचक जीत हासिल की थी।
जबरदस्त फॉर्म में है आयरलैंड
आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच 20 मई यानी कि सोमवार को एक अहम मुकाबला खेला जाना था। इस मैच में टॉस भी नहीं किया जा सका और बारिश के कारण मुकाबले को रद्द कर दिया गया। आयरलैंड की बात करें तो आयरलैंड जबरदस्त फार्म में दिखाई दे रही है। ऐसे में टीम की कोशिश स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने की होगी। आयरलैंड ने अपने पिछले मुकाबले में नीदरलैंड को बेहद करीबी मुकाबले में एक रन से शिकस्त दी थी।

नीदरलैंड के खिलाफ मिली थी जीत
बता दें कि पिछले मैच में आयरलैंड की टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट 150 रन बनाए थे। जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 149 रन ही बना सकी और एक रन से इस मुकाबले को गंवा बैठी। नीदरलैंड की टीम के लिए आठवें नंबर के खिलाड़ी ने सिर्फ 13 गेंद में 270 की स्ट्राइक रेट से 35 रन बनाने का काम किया।
पिच से किसे मिलेगी मदद
पिच की बात की जाए, तो यहाँ गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए ही थोड़ी मदद देखने को मिल सकती है। नई गेंद के साथ आने वाले तेज गेंदबाजों को मूवमेंट मिलने वाला है। बल्लेबाज खुद को क्रीज पर सेट करने के बाद गेंदबाजों की पिटाई करने में सफल हो सकते हैं।
आयरलैंड की टीम
एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, फिओन हैंड, बेंजामिन व्हाइट, नील रॉक, क्रेग यंग, रॉस अडायर
स्कॉटलैंड की टीम
माइकल जोन्स, ओली हेयर्स, चार्ली टियर, रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), माइकल लीस्क, मार्क वॉट, क्रिस ग्रीव्स, क्रिस्टोफर सोल, गेविन मेन, ब्रैडली करी, जॉर्ज मुन्से, ब्रैंडन मैकमुलेन, सफयान शरीफ, जैक जार्विस












Click it and Unblock the Notifications