Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 19 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- लखनऊ vs चेन्नई
Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 19 April: लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार साबित रही है। ऐसे में पहले गेंदबाजी कर लखनऊ की कोशिश चेन्नई की टीम को कम से कम स्कोर पर रोकने की कोशिश होगी।
ऐसा रहा है रिकॉर्ड
दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो चेन्नई और लखनऊ के बीच आईपीएल में अब तक कुल तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से एक मुकाबले में चेन्नई की टीम को जीत मिली थी। जबकि एक मैच लखनऊ ने अपने नाम किया था। इन दोनों ही टीमों के बीच खेला गया एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया था। इकाना स्टेडियम में अब तक दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मुकाबला खेला गया जो बारिश के कारण धूल गया था और उसे मुकाबला का कोई भी रिजल्ट नहीं निकल सका था।

चेन्नई का पलड़ा भारी
चेन्नई ने अब तक इस सीजन 6 में से चार मैच जीते हैं। ऐसे में लखनऊ के खिलाफ एक बार फिर से चेन्नई का पलड़ा भारी दिखाई पड़ रहा है। लखनऊ के बल्लेबाज अब तक अपनी फॉर्म हासिल करने में नकाम रहे हैं। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक से लेकर ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस तक बल्ले से फ्लॉप रहे हैं। टीम के उप कप्तान निकोलस पूरन ने जरूर कुछ अच्छी परियों खेली है।
बल्लेबाजों से रनों की उम्मीद
वहीं कप्तान केएल राहुल ने भी बल्ले से भी टीम के लिए कुछ अहम पारियां खेलने में सफल रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों को अपना दमखम दिखाना होगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 175 रन रहा है। दूसरे मैदानों की तुलना में यहां पर बेहद कम रन बनाए जाते हैं। ऐसे में रवि बिश्नोई और रविंद्र जडेजा जैसे स्पिनर्स की भूमिका इस मैदान पर बढ़ जाती है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्सः ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवन दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना।
लखनऊ सुपरजायंट्सः क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर, कप्तान), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर।












Click it and Unblock the Notifications