Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 17 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई vs लखनऊ
Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 17 May: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच आईपीएल का एक अहम मुकाबला खेला जाना है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। मुंबई इंडियंस की टीम एलिमिनेट होने वाली पहली टीम बनी थी। मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन बेहद ही निराशाजनक रहा। ऐसे में वानखेड़े स्टेडियम में अपने आखिरी लीग मुकाबले को मुंबई इंडियंस की टीम जीतना चाहेगी।
लखनऊ की हालात खराब
दूसरी तरफ केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम का भी प्लेऑफ में पहुंचना नामुमकिन सा लग रहा है। लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम अगर मुंबई इंडियंस को बड़े अंतर से हारा भी दे देती है तो भी उसका प्लेऑफ में जाना लगभग ना के बराबर है। लखनऊ ने पिछले तीन मैचो में लगातार हार का सामना किया है। जिसकी वजह से टीम का नेट रन रेट काफी खराब हो गया। मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन का आखिरी मुकाबला होगा जहां वह अपना दमखम दिखाना चाहेंगे।

पिच से किसे मिलेगी मदद
इन दोनों टीमों के बीच एक बार फिर से हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अक्सर मददगार रही है। शुरुआत में यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतर होती है। जैसे-जैसे इस पर खेल होता जाता है यहां स्पिनर्स भी अपना कमाल दिखाते हुए नजर आते हैं।
लखनऊ का पलड़ा भारी
आईपीएल में लखनऊ का पलड़ा मुंबई पर भारी दिखाई पड़ता है। दोनों ही टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कुल पांच मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें से लखनऊ की टीम ने चार में जीत हासिल की है। वहीं मुंबई इंडियंस को लखनऊ के खिलाफ अब तक सिर्फ एक मुकाबले में ही जीत नसीब हुई है।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, रोमारियो शेफर्ड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा।
लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, अरशद खान, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान।












Click it and Unblock the Notifications