Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 13 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- गुजरात vs केकेआर
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 13 May: आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 63वां लीग मुकाबला होना था लेकिन खराब मौसम के चलते टॉस तक नहीं हुआ। नियमित बारिश के कारण अंत में मुकाबला रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला लेकिन गुजरात प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई।
जीत हासिल करना जरूरी
शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ने का कारनामा किया था। इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत चेन्नई के खिलाफ गुजरात की टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की थी। गुजरात टाइटंस ने चेन्नई के खिलाफ 3 विकेट खोकर 231 रन बनाए थे। जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 196 रन ही बना सकी थी।

गिल पर होगी नजरें
एक बार फिर फैंस की नजरें गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर रहने वाली है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन केकेआर के खिलाफ भी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाना चाहेंगे। ऋद्धिमान साहा चोट के कारण पिछले मैच में हिस्सा नहीं ले सके थे। गुजरात के लिए शाहरुख खान और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ियों का फॉर्म में आना अच्छे संकेत है।
केकेआर कर चुकी है क्वालीफाई
दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इस मुकाबले में राशिद खान, वरुण चक्रवर्ती और मोहित शर्मा जैसे गेंदबाज मैच विनर की भूमिका निभा सकते हैं। फिल सॉल्ट पिछले मैच में फ्लॉप रहे थे। ऐसे में गुजरात के खिलाफ उनके बल्ले से बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, जोश लिटिल, मोहित शर्मा और संदीप वॉरियर।
कोलकाता नाइट राइडर्स : फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications