Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 1 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- चेन्नई vs पंजाब
Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 1 May: पंजाब किंग्स के कप्तान सैम कर्रन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स को अपने पिछले मुकाबले में जीत मिली थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर जीत हासिल की थी। वहीं पंजाब ने कोलकाता को उनके होम ग्राउंड यानी इडन गार्डन में हारने का कारनामा किया था।
पंजाब के लिए जीत जरूरी
चेपॉक स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में एक बार फिर से हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्वॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है। वहीं पंजाब किंग्स की बात करें तो पंजाब किंग आठवें पायदान पर है और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्हें इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है।

पिछले चार मैचों में मिली है जीत
साल 2024 में पंजाब किंग्स ने अब तक आईपीएल में कुल 9 मुकाबले खेले हैं जिसमें से टीम को सिर्फ तीन में ही जीत मिली है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने 9 में से पांच मैचो में जीत दर्ज की है। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड पिछले चार मुकाबले में शानदार रहा है। पिछले चार मैचों से लगातार पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत हासिल की है।
दोनों टीमों का ऐसा है रिकॉर्ड
दोनों ही टीमों के आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो पंजाब और चेन्नई की टीम आईपीएल में कुल 28 मुकाबले खेल चुकी है। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है। 28 में से 15 मैचो में चेन्नई सुपर किंग्स में पंजाब के खिलाफ जीत मिली है। जबकि पंजाब की टीम 13 मैचों को अपने नाम करने में सफल रही है। पंजाब के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स अपने होम ग्राउंड पर जीत दर्ज कर प्लेऑफ के और करीब पहुंचना चाहेगी।
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन (कप्तान), रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (डब्ल्यू), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, रिचर्ड ग्लीसन, मुस्तफिजुर रहमान।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, अरावेल्ली अवनीश, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मोईन अली, शिवम दुबे, आरएस हांगरगेकर, रविंद्र जडेजा, अजय जादव मंडल, डेरिल मिचेल, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनर, निशांत सिंधू , दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मुस्ताफिजुर रहमान, मथीसा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शारदुल ठाकुर, महीश तीक्षणा और समीर रिज्वी।
पंजाब किंग्स की टीम: शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व ताइडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कागिसो रबादा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विद्वथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी और रिली रोसेयु।'












Click it and Unblock the Notifications