Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga: आज के मैच का टॉस कब होगा? RR vs CSK, 11th Match
Aaj Ke Match Ka Toss: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 11वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीमें आमने-सामने होंगी। यह रोमांचक मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत की राह पर लौटने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
चेन्नई को अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। दूसरी ओर राजस्थान अब तक अपने दोनों मैच हार चुकी है और उन्हें अभी भी पहली जीत की तलाश है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम होगा।

RR vs CSK Match Toss: कब होगा टॉस?
राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा, जबकि मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
RR को नहीं मिला घरेलू मैदान का फायदा
राजस्थान रॉयल्स ने पिछले तीन सीजन में गुवाहाटी को अपना दूसरा घरेलू मैदान बनाया है, लेकिन यहां उनका रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है। उन्होंने इस मैदान पर अब तक खेले गए पांच मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है। कप्तान रियान पराग इस पिच को अच्छी तरह जानते हैं, लेकिन टीम को अब तक इसका फायदा नहीं मिल पाया है।
CSK के लिए रन चेज बनी कमजोरी
चेन्नई सुपर किंग्स को अगर इस मैच में जीत दर्ज करनी है, तो उन्हें रन चेज की बड़ी कमजोरी से पार पाना होगा। CSK ने पिछली आठ बार जब 175+ स्कोर का पीछा किया है, तब वह एक भी मुकाबला जीत नहीं पाई। इसके बावजूद, अगर गेंदबाज अच्छी शुरुआत दिलाते हैं, तो चेन्नई इस पिच पर राजस्थान को दबाव में डाल सकती है।
CSK vs RR: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: किसका पलड़ा भारी?
- अब तक खेले गए मुकाबले: 29
- CSK ने जीते: 16
- RR ने जीते: 13
हालांकि, 2020 के बाद से राजस्थान का CSK पर दबदबा रहा है, क्योंकि पिछले आठ मैचों में से RR ने 6 मुकाबले जीते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), दीपक हुडा, सैम कुरेन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद, कमलेश नागरकोटी, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी।
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शुभम दुबे, शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेना मफाका, फजलहक फारूकी, युद्धवीर सिंह चरक, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।












Click it and Unblock the Notifications