Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga: आज के मैच का टॉस कब होगा? GT vs RR 23rd Match
Aaj Ke Match Ka Toss: आईपीएल 2025 में आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। जहां गुजरात टाइटन्स (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें इस सीजन अब तक शानदार फॉर्म में रही हैं और अंक तालिका में ऊपर बनी हुई हैं।
मैच का मंच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद है। इस मैदान की पिच का मिजाज अक्सर खेल की दिशा तय करता है। ऐसे में फैंस के साथ-साथ टीम मैनेजमेंट की भी नजर पिच और टॉस पर टिकी है।

अहमदाबाद की जमीन किसके साथ?
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैलेंस्ड रहती है। यहां शुरुआती ओवर्स में बल्लेबाज़ों को रन बनाने का मौका मिलता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर्स का रोल बड़ा हो जाता है। तेज गेंदबाजों को भी नई गेंद से उछाल (Bounce) और मूवमेंट मिल सकती है। दूसरी पारी में ओस (Dew) का असर अहम रहेगा, जिससे बाद में गेंदबाज़ों को दिक्कत हो सकती है।
संभावित स्कोरिंग ट्रेंड:
- पहली पारी में औसत स्कोर - 170 से 180 रन
- दूसरी पारी में रन चेज़ करना आसान
GT बनाम RR, मैच 23: पिच रिपोर्ट, टॉस और मुकाबले की पूरी जानकारी
- तारीख: 9 अप्रैल 2025 (बुधवार)
- टॉस समय: शाम 7:00 बजे
- मैच शुरू: शाम 7:30 बजे
- वेन्यू: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
GT vs RR: क्या आप जानते हैं
जीटी के टॉप तीन- गिल, सुदर्शन और बटलर- में से प्रत्येक का औसत 50 है और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनका स्ट्राइक-रेट 150 से ऊपर है। आर साई किशोर ने जीटी के लिए अब तक सभी चार मैचों में अपने साथी स्पिनर राशिद खान को आउट किया है। किशोर ने इस अभियान में अब तक आठ विकेट लिए हैं जबकि राशिद ने केवल एक विकेट लिया है। सिराज आईपीएल 2025 में पावरप्ले में छह विकेट लेने वाले अग्रणी गेंदबाज हैं- पिछले तीन मैचों में से प्रत्येक में दो-दो विकेट लिए हैं।
गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, गेराल्ड कोएट्ज़ी, कैगिसो रबाडा, करीम जानत, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, निशांत सिंधु, गुरनूर बराड़, कुमार कुशाग्र, जयंत यादव।
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, नितीश राणा, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, युद्धवीर सिंह चरक, संदीप शर्मा, कुमार कार्तिकेय। शुभम दुबे, फजलहक फारूकी, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, वैभव सूर्यवंशी।












Click it and Unblock the Notifications