Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga: आज के मैच का टॉस कब होगा? CSK vs RCB 8th Match

Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 8वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने होंगे। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरान आरसीबी की निगाह 17 साल बाद चेपक का किला भेदने पर होगी। बेंगलुरु ने चेपक में चेन्नई को एक बार (2008) में हराया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को आज CSK के खिलाफ मैच में चुनौती मिल सकती थी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आरसीबी का रिकॉर्ड खराब रहा है। विराट कोहली की टीम ने यहां पिछले 9 मुकाबलों में सिर्फ 1 मैच जीता है। क्या RCB चेन्नई में अपनी हार का सिलसिला तोड़ पाएगी, या CSK घरेलू मैदान पर एक और जीत दर्ज करेगी? देखने दिलचस्प होगा।

aaj ke match ka toss kab hoga

CSK vs RCB Toss: टॉस की टाइमिंग

इस बड़े मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा, जबकि मैच 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस का नतीजा पिच और मैच की रणनीति पर बड़ा असर डाल सकता है, खासकर चेन्नई की स्पिन-फ्रेंडली पिच को देखते हुए।

CSK VS RCB: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: चेन्नई में RCB के लिए मुश्किल चुनौती

  • कुल मुकाबले: 33
  • CSK ने जीते: 21
  • RCB ने जीते: 11
  • नतीजा नहीं: 1

CSK का RCB पर दबदबा

आईपीएल इतिहास में CSK का RCB पर दबदबा साफ नजर आता है। पिछले पांच मुकाबलों में भी CSK को 3-2 की बढ़त हासिल है। सबसे खास बात यह है कि RCB ने 2008 के उद्घाटन सीजन के बाद से चेपॉक में CSK के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीता है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या इस बार RCB यह सिलसिला तोड़ पाएगी या फिर CSK अपने होम ग्राउंड पर अपना वर्चस्व कायम रखेगी!

Take a Poll

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, शिवम दुबे, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, कमलेश नागरकोटी, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, मथीशा पथिराना, गुरजपनीत सिंह, शेख रशीद, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, अभिनंदन सिंह, मनोज भंडागे, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+