Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga 9 Jan: आज के मैच का टॉस कब होगा- श्रीलंका vs पाकिस्तान
Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga 9 Jan: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज अब एक बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। आज यानी 9 जनवरी को दांबुला में होने वाला दूसरा मुकाबला मेजबान श्रीलंका के लिए 'करो या मरो' की स्थिति वाला है। जहां पाकिस्तान इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा, वहीं श्रीलंका के लिए यह सीरीज में बने रहने का आखिरी मौका है। यह मैच शाम को 7 बजे शुरू होगा, जिसके लिए टॉस साढ़े 6 बजे किया जाना है।
वर्ल्ड कप से पहले खुद को परखने का मौका (Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga 9 Jan)
विमेंस और मेन्स क्रिकेट के व्यस्त सीजन के बीच श्रीलंका और पाकिस्तान की पुरुष टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। सीरीज के पहले मैच में सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम ने शानदार जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बना ली है। अब शुक्रवार को होने वाले दूसरे टी20 में दांबुला के मैदान पर असली टक्कर देखने को मिलेगी।

पाकिस्तान के तीन स्टार बाहर
7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 20 टीमों का टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है। ऐसे में यह द्विपक्षीय सीरीज दोनों ही टीमों के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन और खिलाड़ियों की फॉर्म को परखने का सबसे शानदार मंच है। श्रीलंका अपने घर में वर्ल्ड कप खेलने से पहले इस सीरीज को जीतकर मनोबल बढ़ाना चाहेगा। दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज में पाकिस्तान की टीम अपने तीन सबसे बड़े सितारों बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ के बिना खेल रही है।
शाहीन अफरीदी को लगी चोट
बाबर और हारिस रऊफ ऑस्ट्रेलिया में 'बिग बैश लीग' (BBL) खेल रहे हैं। शाहीन अफरीदी भी BBL का हिस्सा थे, लेकिन एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ मैच के दौरान वे चोटिल हो गए और वर्तमान में पाकिस्तान में अपना रिहैब (इलाज) पूरा कर रहे हैं। इन दिग्गजों की अनुपस्थिति में भी पाकिस्तान ने पहले मैच में जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसने श्रीलंकाई खेमे की चिंता बढ़ा दी है।
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, चरित असालंका, कुसल मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, कुसल परेरा, धनंजया डी सिल्वा, मथीशा पथिराना, महेश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा व अन्य।
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), फखर जमान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, अबरार अहमद, उस्मान खान व अन्य।












Click it and Unblock the Notifications