Aaj Ke Match Ka Toss Kab hoga 26 Sept: आज के मैच का टॉस कब होगा- भारत vs श्रीलंका
Aaj Ke Match Ka Toss Kab hoga 26 Sept: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत शुक्रवार, 26 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अपने सुपर-4 चरण के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ेगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस का समय शाम 7:30 बजे है।
सुपर-4 में भारत का जबरदस्त प्रदर्शन (Aaj Ke Match Ka Toss Kab hoga 26 Sept)
भारत पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है और यह मैच उसके लिए एक तरह का 'वार्म-अप' गेम है। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारा है। अपने अभियान की शुरुआत उन्होंने यूएई को हराकर की, जिसके बाद पाकिस्तान और ओमान के खिलाफ भी शानदार जीत दर्ज की। सुपर-4 में भी भारत ने पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

श्रीलंका का प्रदर्शन रहा निराशाजनक
दूसरी ओर श्रीलंका के लिए यह टूर्नामेंट निराशाजनक रहा है। पिछले दो एशिया कप का उपविजेता रही श्रीलंका का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। सुपर-4 में बांग्लादेश और पाकिस्तान से हारने के बाद श्रीलंका की टीम सम्मान बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। फाइनल से पहले भारत कुछ खिलाड़ियों को आराम दे सकता है। सबसे बड़ा सवाल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर है, जिन्हें ओमान के खिलाफ भी आराम दिया गया था।
बुमराह को मिल सकता है आराम
चूंकि बुमराह को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया है। इसलिए टीम मैनेजमेंट उनके वर्कलोड को मैनेज करने के लिए उन्हें श्रीलंका के खिलाफ आराम दे सकता है। अगर ऐसा होता है तो फाइनल में उनकी वापसी तय है। इसके अलावा भारत की प्लेइंग इलेवन में किसी और बदलाव की उम्मीद कम है।
फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है और वे अपनी विजयी टीम को फाइनल में बरकरार रखना चाहेंगे। हालांकि, उन्हें इस टूर्नामेंट में भारत से दो बार हार का सामना करना पड़ा है, इसलिए फाइनल उनके लिए बदला लेने का एक बड़ा मौका होगा।












Click it and Unblock the Notifications