Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga 25 March: आज के मैच का टॉस कब होगा- GT vs PBKS
Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga 25 March: गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मंगलवार यानी 25 मार्च को कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। दोनों ही टीम के खिलाड़ी इस मुकाबले के लिए उत्सुक हैं। गुजरात की टीम की कमान इस बार भी शुभमन गिल के हाथों में है जबकि पंजाब किंग्स की कप्तानी पिछले सीजन कोलकाता को चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर करते हुए नजर आने वाले हैं।
गुजरात-पंजाब के बीच जोरदार टक्कर (Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga 25 March)
आईपीएल 2025 में रविवार 23 मार्च को रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद टूर्नामेंट अब अपने पांचवें मैच के लिए गुजरात जाएगा। जहां आईपीएल 2022 की विजेता गुजरात टाइटंस अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। टाइटंस अपने होमग्राउंड पर जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। गुजरात और पंजाब दोनों ही टीम में आईपीएल 2025 के लिए बड़े बदलाव किए गए हैं।

इतने बजे होगा टॉस
दोनों टीमें अपने-अपने सीजन की शुरुआत में जीतने की कोशिश करेंगी और अपने पिछले नतीजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगी। गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच 25 मार्च, 2025 को शाम 7:30 बजे (IST) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी शाम को 7 बजे टॉस किया जाएगा।
यहां देख सकेंगे लाइव
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। इस मैच की मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार पर उपलब्ध होगी। फैंस मोबाइल पर आसानी से मैच का आनंद उठा सकेंगे।
गुजरात टाइटंस: राशिद खान, शुबमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, महिपाल लोमरोर, निशांत सिंधु, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, आर साई किशोर, गुरनूर सिंह बराड़, मोहम्मद अरशद खान, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, मानव सुथार, ग्लेन फिलिप्स, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया।
पंजाब किंग्स: शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, यश ठाकुर, मार्को जानसेन, प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस, अजमतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्ग्यूसन, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, सूर्यांश शेडगे। मुशीर खान, हरनूर पन्नू, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे












Click it and Unblock the Notifications