Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga: आईपीएल में आज के मैच का टॉस कब होगा? CSK vs MI 3rd Match

CSK vs MI 3rd Match: आईपीएल 2025 में आज का बहुप्रतीक्षित मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। यह मैच रविवार, 23 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी और फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

आईपीएल के 18वें सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दोनों टीमें आईपीएल में 5-5 खिताब जीत चुकी हैं, जिससे यह मुकाबला और रोमांचक हो जाता है।

aaj ke match ka toss kab hoga 23 march ipl

CSK vs MI 3rd Match: टॉस का समय
इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा। जबकि मैच 7:30 बजे से शुरू होगा।

CSK vs MI 3rd Match: लाइव मैच कहां देखें?
फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टॉस का लाइव प्रसारण देख सकते हैं, जबकि JioHotstar पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इस मैच में एमएस धोनी की वापसी और दोनों टीमों की नई कप्तानी पर भी सबकी नजरें टिकी रहेंगी।

CSK vs MI 3rd Match: पिच से क्या उम्मीद करें?
चेन्नई में गर्म और उमस भरी शाम तय मानी जाती है, लेकिन एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच का स्वभाव अब भी रहस्य बना हुआ है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोचिंग स्टाफ ने पिछले दो सालों में बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि 2019 के बाद से चेपॉक की पिच में काफी बदलाव आया है, जहां स्पिनर्स की प्रभावशीलता पहले जैसी नहीं रही।

CSK vs MI 3rd Match: पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को होगा फायदा!
इस बार पिच में सुधार हुआ है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। हालांकि, ओस एक अहम फैक्टर साबित हो सकती है, जिससे बाद में बल्लेबाजी करना आसान हो सकता है। यही वजह है कि पिछले सीजन में इस मैदान पर खेले गए सात मैचों में से पांच में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में इस मुकाबले में भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+