Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga 19 Dec: आज के मैच का टॉस कब होगा- भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga 19 Dec: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का कारवां अब अपने निर्णायक पड़ाव पर पहुंच गया है। लखनऊ में कोहरे की वजह से चौथा मैच रद्द होने के बाद क्रिकेट फैंस सीरीज के अंतिम मैच का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीरीज का पांचवां और अंतिम टी20 मुकाबला खेला जाएगा।
पिच से किसे मिलेगा फायदा? (Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga 19 Dec)
अहमदाबाद के इस मैदान को टी20 क्रिकेट के लिए काफी रोमांचक माना जाता है। इस पिच पर एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है। शुरुआत में पिच सपाट रहने की उम्मीद है, जिससे बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स खेलने में आसानी होगी। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच धीमी हो सकती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है।

इतने बजे होगा टॉस
शाम के समय ओस एक बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है। जो भी टीम टॉस जीतेगी, वह शायद पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी ताकि दूसरी पारी में गीली गेंद से गेंदबाजों को होने वाली परेशानी का फायदा उठाया जा सके। मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे होगी, जबकि इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े बजे किया जाना है। भारत सीरीज में बढ़त बनाकर आगे है।
टीम इंडिया में हो सकते हैं बड़े बदलाव
इस मैच में सबकी नजरें भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर होंगी। बुमराह अपने घरेलू मैदान पर वापसी कर रहे हैं। बुमराह के आने से दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के लिए नई चुनौती होगी। दूसरी ओर खबर है कि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण इस मैच से बाहर रह सकते हैं। अगर गिल नहीं खेलते हैं तो अनुभवी संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है, जिसका इंतजार उनके फैंस काफी समय से कर रहे हैं।
वर्ल्ड कप के लिए ड्रेस रिहर्सल
इस मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल की भी खेला जाने वाला है। ऐसे में दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप से दो महीने पहले इन परिस्थितियों को करीब से समझना चाहेंगी। भारत अभी सीरीज में 2-1 से आगे है। अगर भारत आज जीतता है तो वह सीरीज 3-1 से अपने नाम करेगा, वहीं दक्षिण अफ्रीका की कोशिश इसे 2-2 की बराबरी पर खत्म करने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications