Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga 14 Dec: आज के मैच का टॉस कब होगा- भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga 14 Dec: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का रोमांचक तीसरा मुकाबला आज, रविवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। मोहाली में मिली 51 रन की शर्मनाक हार के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब वापसी करने और सीरीज में 1-1 की बराबरी करने के लिए पूरी तरह से तैयार होगी।
फॉर्म में नहीं कप्तान सूर्यकुमार और उप-कप्तान गिल (Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga 14 Dec)
पिछले मैच में 213 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी। सबसे बड़ी चिंता खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव और उप-कप्तान शुभमन गिल का फॉर्म है। मोहाली में गिल पहली ही गेंद पर आउट हो गए और यह लगातार दूसरे मैच में उनकी खराब शुरुआत थी। धर्मशाला गिल का घरेलू मैदान है और उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का अतिरिक्त दबाव होगा।

भारतीय खिलाड़ियों से वापसी की उम्मीद
बल्लेबाजी के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की अगुवाई वाला भारतीय तेज आक्रमण भी फीका दिखा। जिसने टीम की मुश्किलें बढ़ाने का काम किया। मोहाली की हार भारत की घरेलू सरजमीं पर टी20 में सबसे बड़ी हार थी। ऐसे में तीसरे टी-20 में बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों पर भी बेहतर प्रदर्शन का दवाब होगा। खासतौर पर अर्शदीप सिंह अपनी लय में लौटना चाहेंगे।
दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी
एडेन मार्करम की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका आत्मविश्वास से भरी हुई है। उन्होंने मोहाली में हर विभाग में भारत को पछाड़ा। तेज गेंदबाज मार्को जानसेन भारत के शीर्ष क्रम को परेशान करने के लिए तैयार होंगे। खासकर धर्मशाला के तेज गेंदबाजों के अनुकूल माहौल में वह भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज़ रीजा हेंड्रिक्स और क्विंटन डी कॉक से भी सतर्क रहना होगा।
इतने बजे होगा टॉस
धर्मशाला में दोनों टीमों का रिकॉर्ड बराबरी का रहा है। यहां खेले गए दो टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में से भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ने 1-1 मैच जीता है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए सीरीज में निर्णायक बढ़त लेने का एक शानदार अवसर है। इस मैच के लिए टॉस शाम को साढ़े छह बजे होगी। टॉस जीतने वाली टीम एक बार फिर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ड्वेन ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन।












Click it and Unblock the Notifications