Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- CSK vs RCB

CSK vs RCB Toss kon Jeeta: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला मैच खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में यह मुकाबला लो स्कोरिंग हो सकता है। पिछले मुकाबले को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगी यह पिच धीमी होती चली जाएगी। इस पिच पर स्पिनर्स के खिलाफ रन बनाना बेहद ही मुश्किल बताया जा रहा है।

चेन्नई का पलड़ा भारी

आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के बीच अब तक कुल मिलाकर 31 मैच खेले जा चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ अपना दबदबा बनाए रखा था। लेकिन इस सीजन चेन्नई नए कप्तान के साथ मैदान पर उतर रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या सीएसके अपने इस रिकार्ड को बरकरार रख पाती है या नहीं?

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 1

आरसीबी को जीत की तलाश

अपने होम ग्राउंड यानी कि एमए चिदंबरम स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई का पलड़ा रहा भारी दिखाई पड़ता है। चेन्नई की टीम ने अपने होम ग्राउंड पर आरसीबी के खिलाफ अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला गंवाया है। चेन्नई को आरसीबी के खिलाफ आईपीएल के पहले सीजन यानी कि साल 2008 में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद से ही आरसीबी की इस मैदान पर उन्हें हराने में नाकाम रही है।

लो स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद

यह मैच लो-स्कोरिंग हो सकता है। इस मैदान पर अधिक रन बनने की संभावनाएं बेहद कम होती है। यहां पर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम का औसत स्कोर 162 रन का रहता है। वहीं बाद में जो टीम बैटिंग करती है उसका औसत स्कोर 150 रन का ही रहता है। ऐसे में इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को अधिक फायदा मिलता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत की प्रतिशत यहां बढ़ जाती है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज।

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश तीक्षणा, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+